फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मिठाई की दुकानों पर मारे छापे, आधा दर्जन दुकानों से लिए सेंपल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर की कई मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर मिठाइयों के सैंपल लिए। इस कार्रवाई से मिठाई की दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकान मालिक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ आदित्य स्वरूप के मार्गदर्शन में डॉ. सुरेंद्र पूनिया और सहायक डॉ. राजकिशोर की टीम ने लोहारू में रसगुल्ला भंडार, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन व स्टैंड इलाकों में स्थित मिठाई की दुकानों पर मिठाइयों की जांच की। उन्होंने बताया की करीब आधा दर्जन दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं और लैब में उनकी जांच की जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें