फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जॉब मेला 17 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जॉब मेला 17 को
विज्ञापन

भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लोहारू में 17 मई को राज्य स्तरीय जॉब मेले का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एससीवीटी या एनसीवीटी स्कीम से पास सभी ट्रेड के छात्र व छात्राएं जॉब मेले में भाग लेने के लिए 5 से 15 मई तक अपने क्षेत्र में संबंधित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पंजीकरण करवाएं। जॉब मेले में भाग लेने के लिए सभी विद्यार्थी मूल प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति, आधार कार्ड, दो पास पोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि तक अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 9 से सांय 4 बजे के दौरान पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें