फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान के लिए कलाकार 15 मार्च तक करवाएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुदान के लिए कलाकार 15 मार्च तक करवाएं पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से प्रदेशभर के विभिन्न विधाओं में निपुण कलाकारों एवं संस्थाओं का हरियाणा कला प्रोत्साहन अनुदान के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। कलाकारों को पंजीकरण के लिए विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा निर्धारित किए गए आवेदन पत्र भर कर देने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च है। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन के लिए कलाकारों को चंडीगढ़ मुख्यालय से सीधे संपर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता को आवेदन के साथ अपना नाम, पता, फोटो, आधार कार्ड नंबर, पैन नंबर, बैंक खाता विवरण, कला का क्षेत्र, शैक्षणिक योग्यता व ई-मेल पता इत्यादि देना होगा। उन्होंने बताया कि कला एवं लोककला में गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला, रंगमंच इत्यादि से संबंधित सभी विधाओं में निपुण कलाकार एवं संस्थाएं अपना पंजीकरण कला एवं सांस्कृतिक विभाग में करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें