फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी मनजीत दहिया ने दिया जयहिन्द मंच से त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी मनजीत दहिया ने दिया जयहिंद मंच से त्यागपत्र
विज्ञापन

भिवानी। जयहिंद मंच की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनजीत सिंह दहिया व लाखन माजरा ने अपने दोनों पदों व जय हिन्द मंच की टीम से त्याग पत्र दे दिया। मनजीत दहिया ने बताया कि जयहिंद मंच में दलित, पिछड़ों व कमजोर वर्गों की अनदेखी हो रही थी। इसीलिए उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने बताया कि जयहिंद मंच पूरी तरह परिवारवाद से ग्रस्त हो गया है। जयहिंद मंच एक जाति विशेष तक ही सीमित है। हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह खण्डेलवाल ने बताया कि 18 फरवरी 2018 को भिवानी शहर हरियाणा में आयोजित जय हिंद मंच द्वारा आयोजित किसान जवान महा सम्मेलन में दलित, पिछड़ों, सैनिकों व किसानों की अनदेखी की गई और कार्यक्रम जय हिंद मंच का न होकर एक परिवारवाद तक सीमित रहा। मनजीत दहिया ने कहा कि अन्ना हजारे द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों को अलविदा कह दिया और जय हिंद मंच से अपना नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें