तोशाम। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा बीएससी एग्रीकल्चर छह वर्षीय पाठयक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ने अपना परचम लहराया है। छात्र ने प्रवेश परीक्षा में 17वां स्थान पाया है। स्कूल संचालक बीरसिंह सांगवान ने बताया कि स्कूल के छात्र अंकित यादव का बीएससी एग्रीकल्चर छह वर्षीय पाठयक्रम में चयन हुआ है। सांगवान ने बताया कि छात्र के इस प्रर्दशन से हमें खुशी है और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।