उज्ज्वला दिवस पर दिए जाएंगे सिक्योरिटी मुफ्त गैस कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 20 अप्रैल को आईटीआई बहल में शहीद राम कुमार गैस सेवा बहल के तत्वाधान में ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। इसमें बहल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के लोगों को सिक्योरिटी मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल मुख्यातिथि होंगे। शहीद रामकुमार गैस सेवा के संचालक देवेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत एससी कैटेगरी के जिन लोगों के पास बीपीएल व गुलाबी राशन कार्ड हैं तथा जिनके घर अभी तक गैस कनेक्शन नहीं है, उनको सिक्योरिटी मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिन लोगों ने पहले कनेक्शन लिए है और वे रेगुलर रिफिल करवा रहे हैं उनको भी सम्मानित किया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए इच्छुक प्रार्थियों को 16 अप्रैल तक गैस एजेंसी बहल में जरूरी कागजात के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।