फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समारोह में 121 शिक्षकों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवाॅर्ड से किया सम्मानित

Mon, 04 Sep 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी: हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में ​​शिक्षकों को सम्मानित करते विधायक घन
विज्ञापन
भिवानी। युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट के बैनर तले हनुमान जोहड़ी मंदिर में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 121 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इनमें हरियाणा प्रदेश से 80 एवं अन्य आठ राज्यों के 41 शिक्षकों को डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता विधायक घनश्याम सर्राफ ने की। सान्निध्य महंत चरणदास महाराज का रहा।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों का भविष्य गढ़ने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और लगन के साथ जुटे रहने वाले शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अध्यापक समाज का शिल्पकार होता है और देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि शिक्षक हमारे दिमाग को आकार देने के साथ-साथ सपनों को संवारते हैं। हर एक इंसान के जीवन में शिक्षकों या गुरुओं का बहुत बड़ा योगदान है। महंत चरणदास महाराज ने कहा कि सही शिक्षा ही श्रेष्ठ व्यक्ति का निर्माण कर सकती है। इसमें शिक्षक की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि हर इंसान के जीवन में शिक्षक का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इस मौके पर ध्यान दास महाराज व महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की अलख जगाने के साथ-साथ पर्यावरण व जल संरक्षण, नशा मुक्त भारत, स्वच्छता अभियान व अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र लोहिया, रवि चौहान, अशोक भारद्वाज, सतेंद्र जेवली, राजेश मुखी, मोहन वशिष्ठ, सुरेश कुमार मास्टर, विजय सिंहमार, अमरपाल तंवर, सीतापुर से नौसिंह बानो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें