फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 12 नकलची पकड़े

Sat, 19 Oct 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की पूरक तथा डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25 की परीक्षाओं में नकल के कुल 12 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को प्रदेशभर में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हुई सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की गणित (बेसिक, मानक) विषय की परीक्षा में नकल के 12 मामले दर्ज किए गए। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की कंप्यूटर साइंस विषय एवं डीएलएड की परीक्षा नकल रहित संचालित हुई। उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते द्वारा जिला कैथल के परीक्षा केन्द्रों को औचक निरीक्षण किया जहां नकल पांच मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते द्वारा जिला फरीदाबाद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि बोर्ड उप सचिव (संचालन) के उड़नदस्ते द्वारा जिला सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत-14 पर नियुक्त एक पर्यवेक्षक को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के गठित किए गए जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता, कैथल द्वारा छह और नूंह द्वारा एक नकल का मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में कुल 11,485 परीक्षार्थी तथा डीएलएड परीक्षा में 648 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें