भिवानी। दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट और अंक सुधार की हिंदी विषय एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में नकल के 12 केस दर्ज किए गए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने भिवानी व बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने रोहतक के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते ने रेवाड़ी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड उड़नदस्तों ने वीरवार को परीक्षा के दौरान नकल के 12 केस दर्ज किए। उन्होंने बताया कि वीरवार को संचालित दसवीं की परीक्षा में प्रदेशभर के 27 परीक्षा केंद्रों पर 5,103 परीक्षार्थी एवं डीएलएड के 48 परीक्षा केंद्रों पर 8,376 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।