फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे खड़े होकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे खड़े होकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति ने 20वें दिन भी धरना दिया। दिव्यांगों ने सड़के के किनारे शृंखला बनाकर सरकार का विरोध किया। धरने की अध्यक्षता महेश शर्मा प्रधान रोहतक ने की व मंच का संचालन सुनील पवार सहयोगी अध्यक्ष प्रतिनिधि हरियाणा ने किया। सुनील पवार ने कहा कि धरने के 20वें दिन हमारे आंदोलन की मुहिम के तहत सभी दिव्यांग साथियों ने सिर पर काली पट्टी बांध हाथों में तख्ती बैनर लेकर लघु सचिवालय के सामने मुख्य मार्ग पर मानव शृंखला बनाई तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। विनोद वर्मा प्रधान ने कहा दिव्यांगों के अधिकारों के इस आंदोलन में स्पष्ट हो गया है वर्तमान सरकार जनता के प्रति कोई रुचि नहीं ले रही है और केवल विकास का दिखावा कर रही है। साबुन हसन पलवल ने कहा हमने अपने अधिकारों को पाने के लिए चंडीगढ़ में 34 दिन तक आंदोलन किया था। सरकार ने आश्वासन दिया था कि महत्वपूर्ण मांगों को जल्द ही पूरा कर देंगे और बाकी की मांगों को भविष्य में पूरा करने के लिए तत्पर हैं फिर भी सरकार ने दिव्यांगों की महत्वपूर्ण समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आज के धरने की रमेश कुमार, सत्यवान शर्मा, नवीन पराशर, बहादुर सिंह सैनी, डॉक्टर सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें