फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने निकाली चेतना रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने निकाली चेतना रैली
विज्ञापन

भिवानी। गांव तालू स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने चेतना रैली निकालकर वोट बनवाने का संदेश दिया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार जयबीर सिवाच ने बताया कि एक जुलाई से नए मत बनाने का अभियान शुरू हो चुका है। यह 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान नौ और 23 जुलाई विशेष दिन निर्धारित किए हैं। इस दौरान बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर मत बनाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 18 से 21 वर्ष तक आयु के युवाओं के मत बनाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में वोट की सबसे अधिक कीमत होती है। मत का प्रयोग तभी किया जा सकता है, जब हमारा वोट बना होगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अपना वोट जरूर बनवाएं। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली और गांव के युवाओं से वोट बनवाने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य अशोक शर्मा, सरपंच अमीर सिंह, पूर्व सरपंच सुंदर सिंह, एसएमसी प्रधान हवा सिंह अपर बीडीसी प्रतिनिधि राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें