फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में वकील से दुर्व्यवहार मामले में भिवानी बार ने रखा वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार में वकील से दुर्व्यवहार मामले में भिवानी बार ने रखा वर्क सस्पेंड
विज्ञापन


भिवानी । हिसार बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज गुप्ता से हिसार तहसीलदार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले में आज हिसार बार एसोसिएशन की कॉल पर पूरे प्रदेश की बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। हिसार बार एसोसिएशन की कॉल पर भिवानी बार एसोसिएशन द्वारा आज 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी गई। भिवानी बार एसोसिएशन के प्रधान चेतन आनंद ने बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के ऊपर जिस प्रकार तहसीलदार द्वारा हमला किया गया जिसकी सीसीटीवी फुटेज साफ दिखाई दे रहा है कि एक प्रशासनिक अधिकारी वकील पर किस प्रकार हमला कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शीघ्र तहसीलदार को गिरफ्तार करके सस्पेंड किया जाए। प्रधान चेतन आनंद ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह इस आंदोलन को और आगे बढ़ाएंगे। आज की हड़ताल में प्रमुख रूप से बार एसोसिएशन की सचिव शीला तंवर, कैशियर कुलदीप शर्मा, कमल आचार्य, मंडन मिश्र, मुकेश गुलिया, अमित बुवानीवाल, महेश भारद्वाज, प्रवीण अत्री ने प्रमुख रुप से भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें