फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट न होने पर वाहनों के चालान काटने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के कटेंगे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
एसडीएम अजय चोपड़ा ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (नंबर) प्लेट न होने पर वाहनों के चालान काटे जाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग के आयुक्त के पत्र का हवाला देते हुए एसडीएम ने डीएसपी को पत्र लिखकर अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को चालान काटे जाने के निर्देश देने को कहा है। एसडीएम ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग के पत्र के माध्यम से मिली हिदायतों के अनुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना चल रहे वाहनों के चालान किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया था, लेकिन जागरूकता की कमी से अधिकांश लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। अब विभागीय स्तर पर सख्ती बरतने के आदेश मिले हैं। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे नियमों का पालन करते हुए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाएं। जो वाहन चालक अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाएगा उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें