फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसला ने बोर्ड कार्यप्रणाली से खफा हो मूल्यांकन करने का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसला ने बोर्ड कार्यप्रणाली से खफा हो मूल्यांकन करने का किया बहिष्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तानाशाही रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर एसोसिएशन के राज्य प्रधान दयानंद दलाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ 26 मार्च से राज्य स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू करने व मूल्यांकन का बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने कहा कि 22 साल के वरिष्ठ अनुभवी प्रध्यापकों को उपपरीक्षक, एक से दो साल के अनुभव के प्राध्यापकों को मुख्य परीक्षक लगाया गया है। केंद्र अधीक्षकों की ड्यूटी नियमों को ताक पर रख कर लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सोनीपत व पलवल के तीन केंद्र अधीक्षकों को चार्टशीट कर गलत तरीके से जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 27 मार्च से राज्य भर में जिला स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें