रिटायर्ड कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जींद में 29 अप्रैल को होने वाली सर्व कर्मचारी संघ की ललकार रैली में रिटायर्ड कर्मचारी बढ़चढ़कर भाग लेंगे। यह बात उपायुक्त कार्यालय के सामने चल रहे रिटायर्ड कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते हुए संघ नेता जय प्रकाश परमार ने कही। उन्होंने कहा कि वीरवार को धरने का चौथा दिन होने को आया, लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे बात करने तक को नहीं आया, जिसे लेकर कर्मचारियों मेें भारी रोष है। जिला सचिव अनिल मुंजाल ने रिटायर्ड कर्मचारियों को बिना शर्त कैशलेश मेडिकल सुविधा देने, केंद्र के समान सातवें वेतन का लाभ दिए जाने, 65 से 70 साल की उम्र के बाद 25 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन दिए जाने, एलटीसी की सुविधा देने, कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की किस्त लागू लागू करने, हर पांच वर्ष के बाद पेंशन में बढ़ोतरी करवाने की मांग की। इस अवसर पर रत्न कुमार जिंदल, सज्जन कुमार सिंगला, अमीर सिंह, ओम प्रकाश, प्रकाशवीर, निर्मल कुमार, ओम सिंह, प्रताप सिंह, फते सिंह श्योराण, आजाद सिंह सिवाच, वेद अरोड़ा, रामफल देशवाल, फूल कुमार, राजेराम, आजाद शर्मा, ईश्वर सिंह, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद थे।