फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पढ़े लिखे नौजवान को देंगे नौकरी: दिज्विजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हर पढ़े लिखे नौजवान को देंगे नौकरी: दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन

भिवानी।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि निश्चित तौर पर 2019 के अंदर इनेलो की सरकार होगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल के दौरान इनसो ने रिकार्ड तोड़ दो लाख से ज्यादा नए इनसो कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का काम किया। वहीं प्रदेश के 12 सौ कॉलेजों मेें से साढ़े 600 कॉलेजों में जाकर छात्रों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि 22 साल बाद प्रदेश के छात्र संघ चुनाव को बहाल करवाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन भी शुरू किया, जो इनसो की बड़ी उपलब्धि रही। दिग्विजय ने उपस्थित युवाओं को कहा कि इनसो व युवा इनेलो के सराहनीय प्रयासों से स्वयं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला खुश हैं। 2019 के अंदर युवाओं की भागेदारी होगी। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की तानाशाही से आज हर वर्ग परेशान है, जिसकी सबसे ज्यादा मार किसान व युवा पर पड़ी है। 2019 निश्चित तौर पर हरियाणा प्रदेश में बदलाव लेकर आएगा और एक बार फिर से इनेलो शासनकाल प्रदेश के अंदर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें