फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी डिपो के बेड़े में शामिल हुईं रोडवेज की 10 नई बसें, लंबी दूरी के रूट पर जल्द शुरू होंगी सेवाएं

Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी बेड़े में रोडवेज की 10 नई बसें शामिल हो गई हैं। इसके बाद भिवानी डिपो प्रशासन ने पंजाब और राजस्थान में अपनी परिवहन सेवाओं का विस्तार की योजना बनाई है। रोडवेज अधिकारी बीकानेर, जोधपुर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला के नए रूट परमिट लेने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद सबकुछ ठीकठाक रहा तो इन बड़े शहरों में भी भिवानी से सीधी बसें दौड़ लगाएंगी।
विज्ञापन

भिवानी परिवहन बेड़े में 10 नई बसें शामिल होने के बाद 226 रोडवेज बस हो गई हैं। भिवानी बस स्टैंड से 130 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि नई दस बस आने के बाद भिवानी से 140 रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ये सभी दस नई बस गुरुग्राम की सेंट्रल वर्कशॉप से भिवानी पहुंच चुकी हैं। इन बसों के इंश्योरेंस और पासिंग के बाद इन्हें रूट पर जल्द दौड़ाया जाएगा।
भिवानी डिपो के सब डिपो तोशाम और लोहारू में भी परिवहन सेवाएं बेहतर होंगी। क्योंकि इन नई बसों के आने से वाया ग्रामीण रूटों पर भी यात्री सेवाओं का विस्तार होगा। रोडवेज विभाग भिवानी बस स्टैंड से बीकानेर, जोधपुर, लुधियाना, पटियाला व जालंधर तक बस सेवा शुरू किए जाने के लिए रूट परमिट की तैयारी हो गई है। अधिकारी इन रूटों पर नई बस चलाने की कोशिश में लगे हैं। वहीं रोडवेज के लिए राजस्थान के वाया राजगढ़ रूट काफी अहम है। जिस पर विभाग को भी काफी राजस्व की उम्मीद है।
विज्ञापन


ओवरटाइम के चक्कर में नहीं बढ़ेंगे लोकल रूट पर बसों के फेरे
रोडवेज विभाग में ओवरटाइम को लेकर नई गाइडलाइन आने के बाद रोडवेज विभाग की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। क्योंकि इसमें लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने पर ओवरटाइम आड़े आ रहा है। ऐसे में नई बस आने के बाद भी लोकल रूटों पर पहले की भांति ही रोडवेज बसों का संचालन होगा। हालांकि बसों की कमी की वजह से कोई रूट खाली या फिर बंद नहीं होगा।

15 दिन में पूरी होगी इंश्योरेंस और पासिंग की प्रक्रिया
रोडवेज विभाग में स्पेशल परचेज अधिकारी सुधीर देशवाल ने बताया कि नई बसों के इंश्योरेंस और पासिंग की करीब 15 दिन के अंदर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इंश्योरेंस और पासिंग के बाद ही नई बसों को रूट अलॉट होगा। हालांकि दस नई बस भिवानी डिपो में पहुंच चुकी हैं। मगर इंश्योरेंस और पासिंग के बाद ही इन बसों को कर्मशाला से बाहर निकाला जाएगा।
भिवानी डिपो में दस नई बसें आई हैं। हमारा प्रयास है कि राजस्थान और पंजाब में भी भिवानी से सीधी बस सेवाएं शुरू की जाए, इसके लिए बीकानेर, जोधपुर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर तक सीधी बस चलाने के लिए रूट परमिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। नई बसों के बाद भिवानी डिपो की परिवहन सेवाएं और बेहतर होंगी।
विज्ञापन

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें