फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला के युवक की नरेला में हत्या

Wed, 23 Oct 2013 09:35 PM IST
नरेला/सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सोनीपत के नरेला में बरवाला के 25 वर्षीय युवक कुलदीप की नरेला में हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को ओचंदी रोड बवाना स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर के शोरूम से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है।

बंद पड़े शोरूम का मालिक प्रवीण फरार है। मृतक के मुंह पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है।

कई दिनों से बंद शोरूम के आसपास बदबू फैलने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

 नरेला थाना पुलिस ने शोरूम खोलकर देखा तो अंदर एक युवक का शव पड़ा था। लोगों का कहना है कि शोरूम कई दिनों से बंद है।

मृतक कुलदीप के रिश्तेदार तरुण ने पुलिस को बताया कि कुलदीप पिछले तीन दिन से लापता था।

उन्हें शोरूम से शव बरामद होने की सूचना मिली तो मौके पर आकर देखा। तरुण ने बताया कि कुलदीप की शोरूम के मालिक प्रवीण के साथ अच्छी खासी पहचान थी।

कुलदीप अक्सर शोरूम में आता-जाता रहता था। एसीपी रणबीर खत्री का कहना है कि मृतक कुलदीप के ममेरे भाई तरुण ने शिकायत दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें