फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने मोटरसाइकिल सवार फौजी को कुचला, मौत

Tue, 24 Sep 2013 09:45 PM IST
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में तोशाम-ईशरवाल मार्ग पर गांव पटौदी और बुसान के बीच तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। फौजी की मौत से गुस्साए पांच गांवों के ग्रामीणों ने सड़क के बीचोंबीच शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक लगभग चार घंटे प्रदर्शन करते रहे।

जानकारी के अनुसार तोशाम-ईशरवाल मार्ग पर गांव पटौदी, बुसान के बीच डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में गांव साहलेवाला निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामकुमार (47) की मौत हो गई। वह किसी काम से तोशाम गए थे और वापस आते समय डंपर ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों को जैसे ही दुर्घटना का पता चला वे मौके पर पहुंचे और सड़क मार्ग जाम कर दिया। गांव सालेहवाला, कतवार, बुसान, ढाणी कतरवार और संडवा के ग्रामीणों के जाम लगाने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए।

जाम लगा रहे लोग ओवर लोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि सुबह छह से शाम आठ बजे तक इन मार्गों पर डंपरों पर पूरी तरह बैन लगाया जाए।

जाम की सूचना मिलने पर बहल थाना के इंचार्ज सुखबीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण जाम पर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

इसके अलावा ओवर लोड डंपरों पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करवाकर ही वे जाम खोलेंगे। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह अभी नए आए हैं और डंपर चालकों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई करेंगे। इसके  बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें