फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज कर्मचारियों ने श्रम मंत्री का घर घेरा

Sun, 12 Jan 2014 11:10 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने और कंपनी मालिकों के साथ सांठगांठ का मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हिंद मजदूर सभा के नेतृत्व में फरीदाबाद सहित गुड़गांव व मानेसर के कई कंपनियों के कर्मचारियों ने रविवार को सारन चौक से रैली निकाली। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारी  जवाहर कॉलोनी स्थित श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण लाल शर्मा के घर पर पहुंच गए। हिंद मजदूर सभा के महासचिव सुरेंद्र लाल ने सरकार व मंत्री पर आरोपों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। मुख्यमंत्री ने 8100 रुपये मजदूरों का वेतन की घोषणा कर खूब वाहवाही लूटी है। लेकिन बाद में उद्यमियों के दबाव में केवल सरकारी कर्मचारियों तक ही वेतन बढ़ोतरी को सीमित कर दिया है। अब मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों के पास गरीब व शोषित मजदूरों से मिलने के लिए समय नहीं है।

मंत्री के घर पर मौजूद नहीं होने से कर्मचारियाें का गुस्सा और भी भड़क गया और वह मंत्री की गली में धरना देकर बैठ गए। ऐसे में मंत्री पुत्र ने आकर कर्मचारियों से उनका ज्ञापन लिया और मंत्री तक उनकी मांगाें को पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीरम सिंह, जसपाल सिंह, एसडी त्यागी, जसपाल राणा, आरडी यादव, बजीर सिंह डागर, नरेश कुमार, बिजेंद्र सिंह गिल, उमेश गुप्ता और जीएस वालिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें