फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सचिवालय में सुसाइड: एचपीजीसीएल के अकाउंट ऑफिसर ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग, IDFC घोटाले से जुड़ा नाम

Mon, 04 May 2026 03:40 PM IST
शाहिल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बलवंत सिंह पंचकूला सेक्टर-6 में एचपीजीसीएल दफ्तर में अकाउंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वह किसी आधिकारिक कार्य से चंडीगढ़ सचिवालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के अकाउंट ऑफिसर के सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 46 वर्षीय अकाउंट ऑफिसर बलवंत सिंह मूलरूप से झज्जर के रहने वाले थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारणों पर फिलहाल संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह पंचकूला सेक्टर-6 में एचपीजीसीएल दफ्तर में अकाउंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वह किसी आधिकारिक कार्य से चंडीगढ़ सचिवालय पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 9:45 बजे विजिटर पास बनवाया और 10:20 बजे भवन में प्रवेश किया। 

दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक वह आठवीं मंजिल से नीचे कूद गए। घटना को देख सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सचिवालय की डिस्पेंसरी की एंबुलेंस से सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना करीब तीन बजे सेक्टर-3 थाना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी विवेक शर्मा के अनुसार घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है लेकिन आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीएफएसएल और फॉरेंसिक टीमों ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले उन्होंने आखिरी बार किससे बात की या कोई संदेश भेजा था। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजन झज्जर से चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें