अंबाला छावनी के कुष्ठाश्रम में बच्चों संग होली मनाते सभा पदाधिकारी। प्रवक्ता
अंबाला। श्री सनातन धर्म युवा सभा ने होली के पावन पर्व कुष्ठाश्रम में मनाया। इसका उद्देश्य उपेक्षित वर्ग के बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरना रहा। मुख्य संयोजक संजीव कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने करीब 30 बच्चों को हर्बल गुलाल के पैकेट और विशेष होली गिफ्ट किट वितरित की। इस किट में चॉकलेट, चिप्स, बिस्किट और शीतल पेय पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संजीव कुमार ने कहा कि त्योहार की सार्थकता तभी है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचें। इस मौके पर बलराम तिवारी, संदीप वर्मा, विनोद कुमार, पंकज ठाकुर, सुशील कुमार, आरती शर्मा और प्रदीप कुमार ने सेवा कार्य में योगदान दिया। सभा ने भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। संवाद