फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिसार में चल रही हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में युद्धवीर ने झटका कांस्य पदक

विज्ञापन
हिसार में चल रही हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल करने वाला युद्धवीर: स्व
विज्ञापन
अंबाला। हिसार में चल रही तीसरी सब जूनियर लड़कों व लड़कियों की हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को अंबाला का दूसरा पदक आया। अब युद्धवीर ने कांस्य पदक हासिल किया। शुक्रवार को अंबाला की बॉक्सिंग खिलाड़ी समीक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया था। शनिवार को दोनों खिलाड़ियों के सेमीफाइनल हुए थे लेकिन दोनों को ही हार का सामान करना पड़ा। अंबाला से इस प्रतियोगिता में दो पदक आए है बाकी खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी। युद्धवीर अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में चल रही खेल नर्सरी में प्रशिक्षण ले रहा है। कोच संजय ने बताया कि युद्धवीर ने यह कांस्य पदक 35 किलोग्राम भार में हासिल किया। युद्धवीर अंबाला सिटी के कौलां का निवासी है। वह एलएमजेपीएस स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। पहले भी कई पदक हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें