छावनी के मोची मंडी निवासी 29 वर्षीय कमल ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति जूते की दुकान पर काम करता था। मालिक के कहने पर कच्चा बाजार स्थित जूतों के गोदाम से सामान लेने गया था। एक घंटे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो मालिक एक अन्य कर्मचारी को लेकर गोदाम में पहुंचे जहां उन्होंने कमल को फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अभी तक फंदा लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने कमल से पास से कोई भी सुसाइड मिलने की पुष्टि नहीं की। बताया जाता है कि कमल कुछ समय से लेनदेन को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रोजाना की तरह वह काम पर गया था और दोपहर के समय अंबाला शहर से दुकान का सामान भी लेकर आया था।