नारायणगढ़। कालाआम्ब बस अड्डा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना नारायणगढ़ में शिकायतकर्ता गांव गुडा निवासी अर्पित ने दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को कालाआम्ब बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उसे व उसके मित्र राजीव कुमार को टक्कर मार दी। इस कारण राजीव कुमार की मौत हो गई। संवाद