अंबाला सिटी। रेलवे स्टेशन के पास गत 20 मई को किलोमीटर नंबर 272/22-20 पर एक करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया और फिर उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जीआरपी के जांच अधिकारी यशपाल भसीन ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं पाई है। शव आगामी कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम गृह में रखवा दिया गया है।