फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवा महोत्सव ओवरऑल ट्रॉफी एसडी कॉलेज के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल का शुक्रवार को धमाकेदार समापन हो गया। सुबह से दोपहर तक हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, ग्रुप डांस हरियाणवी समेत अन्य कई विधाएं कराई।
विज्ञापन

इन विधाओं में अलग-अलग कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से छाप छोड़ी। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, ग्रुप डांस हरियाणवी की धमाकेदार प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे। उनके पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने सलामी देकर उनका स्वागत किया।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की। वहीं, जैसे ही मंच से विजेता टीमों की घोषणा हुई तो प्रतिभागियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी पर एसडी कॉलेज तो रनरअप ट्रॉफी पर जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी ने कब्जा जमाया। इसी तरह थिएटर ट्रॉफी जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी, म्यूजिक, फाइन आर्ट, डांस, लिटरेसी की ट्रॉफी एसडी कॉलेज अंबाला छावनी ने जीती।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दत्तात्रेय ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी की ओर से राज्यपाल को शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ यूथ फेस्टिवल का भी विशेष महत्व है।
उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि नीति में वोकेशनल कोर्स को भी बढ़ावा दिया गया है। इससे विद्यार्थियों की स्किल बढ़ेगी और यह रोजगार देने में भी सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि यूथ जितना मजबूत होगा, देश उतना ही मजबूत होगा। अनुशासन के बिना जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। देश की संस्कृति को भूलने वाला भटक जाता है।
कॉलेज प्राचार्य डाॅ. रोहित दत्त ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कॉलेज की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष डॉ. गुरदेव सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
हरियाणवी प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

सुबह हरियाणवी आर्केस्ट्रा और ग्रुप डांस हरियाणवी की प्रस्तुति शुरू हुई तो दर्शकों में उत्साह आ गया। कई प्रस्तुति पर दर्शक भी खूब झूमे। जैसे ही जीएमएन कॉलेज की हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति शुरू हुई तो युवाओं में जोश आ गया। एसडी कॉलेज अंबाला छावनी और डीएवी कॉलेज शहर की ग्रुप डांस हरियाणवी भी शानदार रही। डीएवी कॉलेज शहर की...मेरे घर बालम जी आए.. की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।
वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो : एसडी कॉलेज अंबाला छावनी प्रथम, एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी द्वितीय, जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी तृतीय।
वेस्टर्न वोकल सोलो : एसडी कॉलेज अंबाला छावनी प्रथम, जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी द्वितीय, एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी तृतीय।
हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा : जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी प्रथम, एसडी कॉलेज अंबाला छावनी द्वितीय, राजकीय कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला तृतीय।
ग्रुप सांग वेस्टर्न : एसडी कॉलेज अंबाला छावनी प्रथम, जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी द्वितीय, एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी तृतीय रहा।
ग्रुप डांस हरियाणवी : एसडी कॉलेज अंबाला छावनी प्रथम, डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी द्वितीय, राजकीय महिला कॉलेज अंबाला शहर और एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी तृतीय रहा
इंस्टालेशनस : डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी प्रथम, एसडी कॉलेज अंबाला छावनी द्वितीय, श्री हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा व राजकीय महिला कॉलेज अंबाला सिटी तृतीय रहा।
विज्ञापन

ऑन द स्पॉट फोटोग्रॉफी : डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी प्रथम, राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय, आर्य गर्ल्स काॅलेज अंबाला छावनी तृतीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें