संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मानव चौक के निकट शुक्रवार रात को बाइक की चपेट में आकर पैदल सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। अंबाला सिटी के न्यू रत्नगढ़ निवासी सतपाल ने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं। 19 दिसंबर को घर वापस आ रहा था। शाम को 8 बजकर 30 मिनट पर देखा कि एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। वह उतर गया तो देखा कि बेटा संदीप था। जो गंभीर रूप से घायल था। मौके पर बाइक वाले का नंबर नोट कर लिया था। बेटे को उपचार के लिए अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे तो चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अभी एमएम सद्दोपुर पहुंचे थे कि डॉक्टरों ने बेटे संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अश्रात बाइक चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।