अंबाला। रेलवे क्वार्टर से बिजली का सामान चोरी करते युवक को आरपीएफ कर्मचारी ने पकड़ लिया। पड़ाव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में निरीक्षक रामभगत ने बताया कि वह रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व लाइन छावनी में तैनात है। रविवार को वह ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसे हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिहं डीआई ब्रांच ने फोन पर सूचना दी कि रेलवे क्वार्टर में कोई व्यक्ति चोरी कर रहा है।
सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और देखा कि व्यक्ति क्वार्टर के अंदर घुसा हुआ था। उसने बिजली के बोर्ड, एमसी ट्यूब लाइट, स्विच पलॉप आदि काटकर प्लास्टिक के कट्टे में डाल रखे थे। इसके बाद रामभगत ने उसे काबू किया और पड़ाव पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान सुंदर नगर निवासी ईशान के रूप में हुई। पड़ाव पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।