कालाअंब बस स्टैंड के पास स्थानीय पुलिस एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए काबू किया। इस युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से तेजधार हथियार बरामद हुआ।
एएसआई धर्मपाल ने बताया कि वे लोग कालाअंब बस स्टैंड के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से तेजधार हथियार बरामद हुआ। युवक बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।