अंबाला। सीआईए-2 ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 क्रॉस रोड से डेहा बस्ती निवासी सूरज उर्फ रघु को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 32.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अंबाला कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।