नारायणगढ़। गांव कुराली के निकट सोमवार देर सांय सीआईए ग्रामीण ने युवक को देसी कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बधौली निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए ग्रामीण की टीम के अनुसार सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में देसी कट्टे सप्लाई करता है। वह किसी को देसी कट्टा बेचने जा रहा है। इस पर टीम ने गांव कुराली के निकट हड़बौन चौक पर नाकाबंदी कर दी। गांव कुराली की ओर से आ रहा आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके आरोपी को काबू कर तलाशी ली। इस पर आरोपी से देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। संवाद