रामकिशन कॉलोनी चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा व कारतूस के साथ काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार रात को गश्त के दौरान रामकिशन कॉलोनी में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। युवक के पास से देसी कट्टा 315 बोर व कारतूस मिला। आरोपी ने बताया कि उसका नाम अमजद खान है और वह गांव दरकावदा थाना बिनौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश का निवासी है। अभी वह किराए पर तारा नगर छावनी में रह रहा है।