फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

510 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने एक युवक को 510 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एंटी नारकोटिक्स सेल अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली कि आरोपी युवक मादक पदार्थों की तस्करी करने का काम करता है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव ठरवा के पास नाकाबंदी कर एक युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लखविंद्र सिंहं उर्फ काला निवासी गांव माजरी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 510 ग्राम अफीम बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें