फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी से रुपये चोरी कर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मस्तपुर गांव में घर में घुसकर युवक अलमारी से रुपये चोरी कर फरार हो गया। थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि रात को वह परिवार के साथ सो रही थी। सुबह करीब चार बजे एक युवक उनके घर में घुस गया और अलमारी खोलकर रुपये चोरी कर लिए। आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई। उसने आवाज लगाकर अपने सास व ससुर को उठा दिया। इसके बाद ससुर ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से फरार हो गया। महिला के अनुसार उस युवक का नाम हरप्रीत है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें