फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ड्यूटी से बाइक पर आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जतिंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि वह पटियाला का रहने वाला है और निजी नौकरी करता है। जब वह अंबाला आया था तो उसे पता चला कि उनके चाचा गुरनाम सिंह का लड़का जतिंद्र सिंह लालडू़ से फैक्टरी में काम खत्म कर आ रहा था। वह ओवर ब्रिज रेलवे मेन रोड एनएच 152 डी के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसे काफी चोटें लगी थी। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल शहर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हरजिंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें