मोटर मार्केट स्थित कार्यालय में जा रहे बुजुर्ग पर उसके छोटे भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में बालकृष्ण बंसल ने बताया कि वह सेक्टर-7 अंबाला शहर का निवासी है। उनका मोटर मार्केट में अपना कार्यालय है। वह दो अक्तूबर की शाम वह कार्यालय के बाहर अपनी गाड़ी से उतरने लगा तो छोटे भाई सुभाष चंद ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। ड्राइवर ने उसे अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी सुभाष चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।