गांव थंबड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रिक्की (32) पुत्र पाला राम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रिक्की मानसिक रूप से परेशान था। कुछ समय पहले युवक की भाभी ने सुसाइड कर लिया था। जिसके आरोप में मृतक के भाई और माता जेल में हैं। मृतक के परिवार में और कोई नहीं था। माता और भाई के जेल में जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को रिक्की ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।