फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चचेरी बहन की शादी से दो दिन पहले युवक की मौत

Wed, 17 Apr 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। तोपखाना परेड निवासी 32 वर्षीय राहुल की मंगलवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अपने ही घर पर बेसुध हालत में मिला था। परिजन उसे छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों को प्राथमिक जांच में गले पर निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
बताया जाता है कि मृतक की चचेरी बहन पड़ोस में ही रहती है और उसकी 18 अप्रैल को शादी है। घर पर तैयारियां चल रही थी और मंगलवार को नानके से आने वालों की रस्म भी अदा की जा रही थी। इसलिए परिवार के सभी सदस्य उसमें व्यस्त थे। जबकि राहुल अपने घर पर अकेला था।
विज्ञापन

शाम के समय आकर देखा तो राहुल बेसुध था। परिजनों ने बताया कि राहुल ई-रिक्शा चलाता था। करीब तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उधर, अस्पताल में चौकी में तैनात कर्म सिंह ने बताया कि इलाका पुलिस को रूक्का भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


शादी का माहौल मातम में बदला
तोपखाना परेड में मृतक के घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। दूरदराज से रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थे और खुशी का माहौल था। अचानक से हुई मौत के बाद घर पर मातम छा गया। परिजनों ने कहा कि मौत के कारणों का उन्हें भी नहीं पता है। न ही परिवार में कोई झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें