अंबाला। छावनी में रुपयों के लेनदेन में युवक ने पत्नी व मां के साथ मिलकर एक अन्य युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में खोजकीपुर प्रोफेसर वाली गली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को वह पहलवान परांठे वाले पर परांठे खाने आया था। बाहर सोनू अपनी मम्मी के साथ खड़़ा था जो उसे रुपये के लेनदेन को लेकर बुला रहे थे। जब वह सोनू के पास गया तो वह मारपीट करने लगा। रोकने पर लगा तो सोनू ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में साेनू ने चांदी का कड़ा व रुपये निकाल लिए। संवाद