अंबाला सिटी। शहर के लोग नगर निगम के अंतर्गत संपत्ति कर आईडी को रोजाना निगम कार्यालय में आकर दुरुस्त करवा सकते हैं। निगम कार्यालय में आईडी को मोबाइल नंबर से ओटीपी के जरिए दुरुस्त किया जाता है, इसके साथ ही कई ऐसी भी आईडी हैं, जिन आईडी में अनिवार्य दस्तावेज भी जरूरी हैं, उनको भी लोग साथ लेकर आएं, इसके साथ ही घर-घर जाकर भी नगर निगम कर्मचारी आईडी को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं। लोग अपनी आईडी को कर्मचारियों के माध्यम से भी ठीक करवा सकते हैं।