फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यादव सभा के चुनाव 28 को, बलवंत बने चुनाव अधिकारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी में आयोजित बैठक में मौजूद श्री यादव सभा के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में श्री यादव सभा अंबाला छावनी की महासभा की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि श्री यादव सभा के आगामी चुनाव 28 जून को होंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी चुनाव पूरी तरह से यादव समाज की सहमति से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक विशेष चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी योग्य उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त कर उन पर विचार-विमर्श करेगी। इसके बाद, चयनित योग्य उम्मीदवारों को चुनाव के दिन सर्वसम्मति से उनका पदभार सौंप दिया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए बलवंत यादव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह बैठक प्रधान बलवंत यादव एवं महासचिव अमर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर यादव सभा के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें