फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीपीपी में गलत बिजली बिल, आय के कारण कटे बीपीएल राशन कार्ड, धारकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में ज्यादा बिजली बिल व ज्यादा इनकम के कारण बीपीएल राशन कार्ड कट जाने से लोगों में रोष है। उनका कहना है कि एक तो वह लेबर काम करते हैं और बड़ी मुश्किल से बना बीपीएल राशन कार्ड ही काट दिया गया। जब उन्हाेंने ऑनलाइन राशन कार्ड के कटने का कारण जाना तो पता चला कि एक उनके परिवार पहचान पत्र में इनकम बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बिजली का बिल 60 हजार, 48 हजार तो किसी का 16 हजार रुपये दिखा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वह तो नियमित बिजली का बिल भर रहे हैं तो उनका ज्यादा बिल कैसे आ गया। इसी तरह से बिमला देवी, शारदा, गुल्लू, मुकेश कुमार, पप्पे व अन्य लोगों के भी बीपीएल राशन कार्ड कट गए हैं। जिसे लेकर लोगाें में रोष है। उन्होंने परिवार पहचान पत्र में इनकम ठीक लिखवाई थी, लेकिन उसके बाद भी अपने आप इनकम भी ढाई लाख कर दी गई है।
अनारकली ने बताया कि वह सेक्टर-34 की निवासी है। बड़ी मुश्किल से उसका बीपीएल राशन कार्ड बना था। अब वह कट चुका है। उसका बिजली का मीटर पति मदन के नाम है। वह हर महीने बिजली का बिल नियमित भर रहे हैं। उसके बाद भी फैमिली आईडी में जांच करवाने पर पता चला कि उसमें बिजली का बिज 48 हजार 655 रुपये आ रहा है।
विज्ञापन

राजाराम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। पांच महीने पहले ही बीपीएल राशन कार्ड बना था जो कट गया है। ऑनलाइन जांच में पता चला कि उसकी फैमिली आईडी में बिजली का बिल 60 हजार 975 रुपये दिखा रहा है। वह नियमित बिल भर रहा है। इस बिल में उसका फीडर इंडस्ट्रीयल एरिया बब्याल दिखा रहा है जबकि उसका एरिया सब डिविजन नंबर एक है।
रामपाल ने बताया कि वह रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम करता है। जनवरी में उसका बीपीएल राशन कार्ड बना था और अब कट गया है। फैमिली आईडी में इनकम ढाई लाख रुपये कर दी गई है। वहीं बिल 16 हजार 484 रुपये दिखा रहा है। साथ ही फीडर इंडस्ट्रीयल एरिया बब्याल दिखा रहा है, जोकि गलत है। वह सब डिविजन नंबर एक में बिजली का बिल भरता है।
विज्ञापन



अगर किसी के बिल पर गलत मैपिंग आ रही है तो वह बिजली निगम में बिजली का बिल और परिवार पहचान पत्र की आईडी लेकर आये तो उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-राजसिंह सिंह, एक्सईएन, बिजली वितरण निगम, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें