फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहित्यकार उर्मि कृष्ण को मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

विज्ञापन
नेपाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद राजेंद्रसिंह रावल से मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार ग्
विज्ञापन
अंबाला। मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 28वें वार्षिक समारोह में छावनी की दिवंगत प्रख्यात साहित्यकार उर्मि कृष्ण को मरणोपरांत मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्तराधिकारी विजय कुमार ने ग्रहण किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और 5000 की नकद राशि भेंट की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद राजेंद्रसिंह रावल उपस्थित रहे। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम और प्रजामंडल आंदोलन में पंडित मातादीन के योगदान को याद करते हुए उन्हें नींव का पत्थर बताया। समारोह के आयोजक डॉ. रामनिवास मानव ने बताया कि यह पुरस्कार समाज सेवा और साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मासिक पत्रिका शुभ तारिका के विशेष अंक का विमोचन भी किया गया। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें