मेले में आयोजित कुश्ती से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाते पहलवान। संवाद
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। गांव जहांगीरपुर में जाहरवीर गोगा के प्रसिद्ध मेले का आयोजन किया गया। मेले में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गोगा माड़ी में शीश नवाया। मेले में कमेटी ने कुश्तियों का भी आयोजन किया गया। दूर दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्तियों में महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कमेटी की ओर से पहलवानों को उचित इनाम से नवाजा गया। इस मौके पर कमेटी से अमित बक्शी, विशाल बक्शी, बिंदर, जविंदर, मास्टर राजेश आदि मौजूद रहे।