फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॅरिअर मार्गदर्शन पर हुई कार्यशाला

विज्ञापन
एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला में मौजूद 12वीं के छात्र और ​शिक्षक। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम के एमडीएसडी कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बदलते शैक्षणिक परिदृश्य और नए व्यावसायिक विकल्पों से अवगत कराना था। कार्यशाला में मुख्य वक्ता कोमल बुद्धिराजा और डॉ. अनुराग आहूजा ने छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सेज, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल युग की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य चुनने, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा सिंघल ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही समय पर उचित मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. सुनीति, धनंजय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें