फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एडवांस्ड लाइफ स्किल्स पर कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला में ​शिक्षकों को संबो - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सीबीएसई पंचकूला के तत्वावधान में लाइफ स्किल्स पर आयोजित थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों के सामाजिक और मानसिक विकास को सुदृढ़ करना था। कार्यशाला में विशेषज्ञ प्रशिक्षक धनेश्वरी एवं दीप्ति प्रभाकर ने आत्म-जागरूकता, सहानुभूति, निर्णय लेने की क्षमता और प्रभावी संचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न रोचक गतिविधियों और समूह चर्चाओं के जरिए शिक्षकों को अनुभवात्मक शिक्षण की बारीकियों से रूबरू कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमण सूरी ने कहा कि जीवन कौशल आधुनिक शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। कार्यशाला में सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने शिक्षण कौशल के लिए अत्यंत सार्थक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें