फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेई के तबादले के लिए वर्कर यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। राम कृष्ण कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने के बाद उपजे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। ड्यूटी पर तैनात जेई पवन दहिया के अचानक शहजादपुर तबादले के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई एक भाजपा नेता के दबाव में की गई है, जो सीधे तौर पर ईमानदार कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने जैसा है। धरने को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिषद के उपप्रधान राजकुमार ने कहा कि प्रशासन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक यह तबादला रद्द नहीं हुआ, तो कैंट की दोनों सब-यूनिट मिलकर आंदोलन का दायरा बढ़ाएंगी। सब-यूनिट-1 के प्रधान तिलक सिंह और यूनिट-2 के प्रधान बलवंत यादव ने भी इस फैसले को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। प्रदर्शन में भारी संख्या में कर्मचारी और जेई शामिल हुए। छावनी में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या सत्ता की पहुंच नियमों से ऊपर है। फिलहाल, सोमवार को होने वाली संभावित हड़ताल से बिजली सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें