फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा और लोक सभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : फानेंद्र नाथ

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अति​थि को सम्मानिते भाजपा पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
साहा। भाजपा जिला व मंडलों की बैठक रविवार को नंदलाल गीता स्कूल तेपला में हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि संगठन मंत्री फानेंद्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कमर कस लेने की बात कही। उन्होंने कहा भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक हर प्रकार से संपन्न है, बाकी पार्टियां तो अभी अपना संगठन ही मजबूत नहीं कर पाई हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख प्रवेश मेंहदीरत्ता ने बताया कि बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी, संयोजक व विभाग प्रमुख, मंडल अध्यक्ष व मंडल कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष सतीश राणा द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा व मुख्य अतिथि फानेंद्र नाथ शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री कृष्ण राणा द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें