अंबाला। छावनी के तोपखाना क्षेत्र में हुए हादसे में मकखन (45) की माैत हो गई। मृतक के भतीजे गुंजन ने बताया कि उनके चाचा मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। बुधवार शाम को साइकिल से वह घर लौट रहे थे। जब शाम लगभग 7 बजे वो तोपखाना के पास पहुंचे तो एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें जब कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर आए तो यहां जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद